Anurag Anant

Anurag Anant

अनुराग अनन्त

अनुराग अनन्त का जन्म 9 जुलाई, 1989 को प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के दारागंज में हुआ। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक करने के बाद वे पत्रकारिता की तरफ मुड़ गए। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ से पत्रकारिता में स्नातक और गुजरात केन्द्रीय विश्वविद्यालय से एम.फिल. करने के बाद अम्बेडकर विश्वविद्यालय से ही पत्रकारिता में पी-एच.डी. पूरी की। लेखन की शुरुआत कविताओं से हुई। फिर कहानियाँ लिखने लगे। 2017 और 2019 में क्रमशः ‘कैस्ट्रेटो’ और ‘द ब्लू कॉमरेड’ के लिए लल्लनटॉप कहानी-प्रतियोगिता में उन्हें प्रथम पुरस्कार मिला। नोशन प्रेस की कहानी-प्रतियोगिता में भी प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। ‘वनमाली कथा’ पत्रिका के नवलेखन अंक में प्रकाशित कहानी ‘ग्रांड इवेंट’ विशेष रूप से चर्चित रही।

वे इंडिया टुडे ग्रुप के लल्लनटॉप के साथ जुड़े और वर्तमान में गलगोटिया विश्वविद्यालय में पत्रकारिता विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।

ई-मेल : anantmediagroup@gmail.com

You've just added this product to the cart: