Dr. Rishi Raj

Dr. Rishi Raj

डॉ. ऋषि राज वर्तमान में दिल्ली मेट्रो में अपर महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। दिल्ली मेट्रो में वर्ष 2003 में सेवारंभकरने के पश्चात, लेखक दिल्ली मेट्रो के निर्माण और विकास की लंबी यात्रा के न केवल साक्षी रहे हैं, बल्कि उन्होंने दिल्ली मेट्रो के वर्तमान स्वरूप को गढ़ने में भी अपना विपुल योगदान दिया है। 2012 में पवित्र कैलाश मानसरोवर की ज्ञानवर्धक तीर्थयात्रा के पश्चात, डॉ. ऋषि राज ने एक गहन साहित्यिक यात्रा की शुरुआत की। तबसे उन्होंने अनेक प्रेरणादायक पुस्तकों, यात्रा-वृत्तांतों और कहानियों की रचना की है। उनके इस उल्लेखनीय साहित्यिक योगदान के लिए भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने उनकी चार पुस्तकों को प्रतिष्ठित ‘राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार’ से सम्मानित किया है।

You've just added this product to the cart: