Jyotish Joshi

Jyotish Joshi

ज्योतिष जोशी

जन्म : ६ अप्रैल, १९६५, धर्मगता गोपालगंज, बिहार।

एम.ए. (हिन्दी), दिल्ली विश्वविद्यालय तथा जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय, नयी दिल्ली से पी-एच. डी.।

साहित्य, कला, संस्कृति के ख्यात आलोचक डॉ. जोशी ने आलोचना को कई स्तरों पर समृद्ध किया हैं। साहित्य इनकी आलोचना का केन्दीय क्षेत्र है, पर कला तथा नाटक-रंगमंच सहित संस्कृति के दूसरे क्षेत्रों में भी इन्होंने मनोयोग से काम किया है। इनकी तीस से अधिक मौलिक तथा सम्पादित पुस्तकें हैं जिनमें मुख्य मौलिक पुस्तकें हैं – जैनेन्द्र और नैतिकता, आलोचना की छवियाँ, उपन्यास की समकालीनता, पुरखों का पक्ष, संस्कृति विचार विमर्श और विवेचना, साहित्यिक पत्रकारिता, भारतीय कला के हस्ताक्षर, आधुनिक भारतीय कला, रूपंकर, कृति-आकृति, रंग-विमर्श, नेमिचन्द्र जैन, शमशेर का अर्थ, आलोचना का समय, समय और साहित्य तथा दृश्यांतर।

अपनी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए बिहार राष्ट्रभाषा परिषद, पटना का साहित्य सेवा सम्मान, संस्कृति विभाग, बिहार सरकार का दिनकर सम्मान, गृह जनपद का गोपालगंज गौरव सम्मान, हिन्दी अकादमी, दिल्ली का साहित्यिक कृति सम्माम, आलोचना में उत्कृष्ट योगदान के लिए देवीशंकर अवस्थी सम्मान, स्पंदन आलोचना सम्मान, प्रमोद वर्मा सम्मान तथा आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी सम्मान पा चुके डॉ. जोशी को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, संगीत नाटक अकादेमी, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय, इण्डिया फाउण्डेशन फॉर द आर्ट्स और रजा फाउण्डेशन की अध्येता-वृत्तियाँ भी मिल चुकी हैं।

wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto toto toto toto toto toto
You've just added this product to the cart: