K. Satchidanandan

K. Satchidanandan

के. सच्चिदानन्दन

के. सच्चिदानन्दन  मलयालम  के  आधुनिक  और आधुनिकोत्तर कवियों में अग्रणी हैं। मलयालम में आपकी कविताओं के 18 संकलनों के अलावा अनूदित कविताओं के 15 संकलन, दो नाटक और आलोचना एवं साक्षात्कार के 15 संकलन प्रकाशित हैं। अंग्रेजी, तमिल और हिन्दी में तीन-तीन तथा गुजराती और कन्नड भाषाओं में अनूदित आपकी कविताओं के संकलन भी प्रकाशित हैं और बांग्ला, पंजाबी एवं ओड़िया भाषाओं में शीघ्र प्रकाश्य हैं। आपकी अंग्रेजी रचनाओं का एक संग्रह भी प्रकाशित हो चुका है।

आपने अंग्रेजी और मलयालम की अनेक पुस्तकों का सम्पादन भी किया है।

आपने अनेक अन्तर्राष्ट्रीय काव्योत्सवों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है तथा अमेरिका, रूस, लातीविया, स्वीडेन, इटली, युगोस्लाविया, जर्मनी और चीन के अलावा भारत के विभिन्न भागों में आलेख और व्याख्यान दिए हैं।

केरल साहित्य अकादेमी पुरस्कार (तीन बार कविता, आलोचना और नाटक के लिए), उक्कूर पुरस्कार, पी. कुंजिरामन् नायर पुरस्कार, भारतीय भाषा परिषद् पुरस्कार, ओमान कल्चरल सेंटर अवार्ड और संस्कृति विभाग (भारत सरकार) की वरिष्ठ विद्वत-वृत्ति सहित आपको अनेक पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

आप केरल में पच्चीस वर्षों तक अंग्रेजी के प्राध्यापक रहे, इंडियन लिटरेचन पत्रिका का सम्पादन किया और सम्प्रति साहित्य अकादेमी के सचिव हैं।

wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto toto toto toto toto toto
You've just added this product to the cart: