Menaka Gandhi

Menaka Gandhi

मेनका गांधी

जन्म : 26 अगस्त, 1956 को।

कृतित्व : पर्यावरण और जीव-जंतुओं के संरक्षण के लिए सदैव प्रयासरत; अनेक संस्थाओं की संरक्षक; वृक्षारोपण के लिए गैर- सरकारी संगठन की स्थापना।

‘वॉइस’ (Voice) की विशेष सलाहकार; राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), वन एवं पर्यावरण मंत्रालय, भारत सरकार (दो बार); मासिक पत्र (राजनीतिक) ‘सूर्या’ की संस्थापिका एवं संपादिका।

प्रकाशन : पेड़-पौधों तथा जीव-जंतुओं पर कई पुस्तकों का लेखन। ‘द एनिमल लॉज ऑफ इंडिया’, ‘फर्स्ट ऐड फॉर एनिमल्स’, ‘द पेंग्विन बुक ऑफ हिंदू नेम्स’, ‘ब्रह्मा ज हेयर’, ‘हेड एंड टेल्स’ (संकलन) आदि प्रकाशित।

दूरदर्शन के राष्‍ट्रीय चैनल के साप्‍ताहिक कार्यक्रम ‘न्यूजवाच’ की लेखिका एवं संयोजिका। दूरदर्शन के लिए जीव-जंतुओं पर पहला साप्‍ताहिक कार्यक्रम ‘हेड एंड टेल्स’ का लेखन व निर्माण कार्य।

पुरस्कार / सम्मान : ‘लॉर्ड एर्सकिन अवार्ड’, 1992, ‘महाराजा उदयसिंह अवार्ड’, 1996-97, ‘प्राणि मित्र अवार्ड’, 1997, ‘मार्चिंग प्राइज’, 1997 के साथ-साथ जीव-जंतु एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए लगभग तीस राष्‍ट्रीय सम्मान।

संप्रति : राज्यमंत्री, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, भारत सरकार।

You've just added this product to the cart:

error: Content is protected !!