Mukesh Garg

Mukesh Garg

मुकेश गर्ग

8 अक्टूबर 1950 को हाथरस (उ.प्र.) में जन्म।

एम.ए., एम.लिट., पी-एच.डी. (हिन्दी), एम. ए. (संगीत/ वायलिन)।

हिन्दी साहित्य के रीतिकाल पर आधुनिक दृष्टि से चिन्तन।

भारतीय संगीत में समाज-सापेक्ष विश्लेषण के प्रवर्तक।

अनेक विश्वविद्यालयों के हिन्दी विभागों और संगीत विभागों में व्याख्यान।

प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में शोध-लेखों का प्रकाशन तथा दिनमान, नवभारत टाइम्स, हिन्दुस्तान, जनसत्ता, दैनिक भास्कर आदि राष्ट्रीय समाचार-पत्रों में नियमित लेखन।

दूरदर्शन तथा आकाशवाणी पर साक्षात्कारों, वार्ताओं, फीचर आदि का 1980 से निरन्तर प्रसारण।

हिन्दी की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित मासिक पत्रिका संगीत का 1974 से 2011 तक अनवरत सम्पादन।

आकाशवाणी के म्यूज़िक ऑडिशन बोर्ड (एम.ए.बी.) के अनेक वर्षों तक सदस्य।

कालिदास सम्मान, तानसेन सम्मान और कुमार गन्धर्व सम्मान के निर्णायक मण्डलों की वर्षों तक सदस्यता।

पी-एच.डी. के 30 से अधिक शोध-छात्रों का निर्देशन।

फीचर फिल्म, टीवी फ़िल्म और कई दूरदर्शन धारावाहिकों में संगीत निर्देशन।

समयसार, द्रव्य-संग्रह, छहढाला आदि प्राचीन जैन ग्रन्थों का संगीत निर्देशन।

भारत सरकार द्वारा आई.सी.सी.आर. के माध्यम से हिन्दी चेयर की स्थापना के लिए अज़रबैजान भेजे जाने पर प्रोफ़ेसर और विभागाध्यक्ष के रूप में Azerbaijan University Of Languages, Baku में 2010 से 2012 तक शिक्षण कार्य।

दिल्‍ली विश्वविद्यालय में 1972 से 2015 तक अनवरत हिन्दी शिक्षण। 2015 में विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में ‘ब्रजभाषा साहित्य विशेषज्ञ’ के रूप में एसोशिसएट प्रोफ़ेसर के पद से सेवा-निवृत्त।

‘संगीत संकल्प’ नामक अन्तरराष्ट्रीय संस्था की 1989 में स्थापना और उसके अद्यतन महानिदेशक।

राष्ट्रीय स्तर के अनेक सम्मानों से अलंकृत।

wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto toto toto toto toto toto
You've just added this product to the cart: