Navarun Bhattacharya

Navarun Bhattacharya

नवारुण भट्टाचार्य

जन्म : 1948 में 23 जून को पश्चिम बंगाल के बहरमपुर में। बंगाल के किंवदन्ती नाट्य-पुरुष बिजन भट्टाचार्य और विख्यात लेखिका महाश्वेता देवी के इकलौते पुत्र।

शिक्षा : आरम्भ से विज्ञान के छात्र रहे। फिर कलकत्ता विश्वविद्यालय से अंग्रेज़ी आनर्स के साथ बी.ए. तक पढ़ाई की।

वृत्ति : दो दशकों तक एक विदेशी समाचार सेवा के सम्पादक-पद पर कार्य किया।

सृजन : विशिष्ट गद्यकार और कवि के रूप में समकालीन बांग्ला साहित्य में अत्यन्त चर्चित और महत्त्वपूर्ण नाम। कवि, कथाकार और समालोचक होने के साथ ही प्रयोगधर्मी नाट्य-दल ‘नवान्न’ के निर्देशक भी रहे।

प्रमुख कृतियाँ : एइ मृत्यु उपत्यका आमार देश ना, पुलिस कोरे मानुष शिकार (कविता-संग्रह); हालाल झंडा, नवारुण भट्टाचार्येर छोटो गल्प (कहानी-संग्रह); हरबर्ट, युद्ध परिस्थिति, भोगी, खेलना नगर (उपन्यास)।

अनुवाद : हिन्दी में कविता-पुस्तक यह मृत्यु उपत्यका नहीं है मेरा देश और हरबर्ट प्रकाशित। इसके अलावा कई कविताएँ और कहानियाँ हिन्दी समेत दूसरी भाषाओं में अनूदित और महत्त्वपूर्ण संकलनों में संगृहीत।

सम्मान : उपन्यास हरबर्ट के लिए ‘नरसिंह दास अवार्ड’, ‘बंकिम पुरस्कार’, ‘साहित्य अकादेमी पुरस्कार’।

निधन : 31 जुलाई, 2014

wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto toto toto toto toto toto
You've just added this product to the cart: