Ravinder Verma

Ravinder Verma

रवीन्द्र वर्मा

जन्म : 1 दिसम्बर, 1936 को झाँसी (उत्तर प्रदेश) में।

शिक्षा : प्रारम्भिक शिक्षा झाँसी में। 1959 में प्रयाग विश्वविद्यालय से एम.ए. (इतिहास)।

सन् 1965 से कहानियों का पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशनारम्भ। अपनी विशिष्ट छोटी कहानियों के रूप में एक नई कथा-विधा के प्रणेता माने जाते हैं।

कुछ आलोचनात्मक लेखन भी।

प्रकाशित कृतियाँ : कोई अकेला नहीं है, पचास बरस का बेकार आदमी (कहानी-संग्रह); क़िस्सा तोता सिर्फ़ तोता, गाथा शेखचिल्ली, माँ और अश्वत्थामा, जवाहरनगर, निन्यानबे, पत्थर ऊपर पानी, मैं अपनी झाँसी नहीं दूँगा, दस बरस का भँवर, आख़िरी मंज़िल (उपन्यास)।

कुछ कहानियों का देशी-विदेशी भाषाओं में अनुवाद। आख़िरी मंज़िल का पंजाबी में।

सम्प्रति : स्वतंत्र लेखन।

सम्पर्क : वातायन-103, नेहरू एनक्लेव, गोमती नगर, लखनऊ-226 001 (उत्तर प्रदेश)।

You've just added this product to the cart:

error: Content is protected !!