Sayed Haider Raza

Sayed Haider Raza

सैयद हैदर रजा
२२ फ़रवरी १९२२ को मध्य प्रदेश के बाबरिया में जन्मे, भारत के मूर्धन्य आधुनिक चित्रकार सैयद हैदर रज़ा ने अपनी पढ़ाई पहले नागपुर स्कूल आव्‌ आर्ट्स और फिर बॉम्बे में सर जे.जे.स्कूल आव्‌ आर्ट्स से की।
बॉम्बे में, उन्होंने कई चित्र-प्रदर्शनियों में भाग लिया और प्रोग्रेसिव आर्टिस्ट्स ग्रुप के संस्थापक सदस्य बने। फिर वे फ्रांसीसी सरकार की छात्रवृत्ति पर पैरिस चले गये जहाँ उन्होंने १९५० से १९५३ तक इकोल द बोज़ार पैरिस में अध्ययन किया। उन्होंने फ्रांस के अलावा वेनिस, साओ पाउलो, मान्तों द्विवार्षिकी सहित नयी दिल्ली की त्रैवार्षिकी जैसी कई चित्र-प्रदर्शनियों में भाग लिया। १९५६ में, उन्हें प्री द ला क्रीतीक से सम्मानित किया गया।
१९६२ की गर्मियों में, रजा को बर्कले विश्वविद्यालय, कैलिफोर्निया में व्याख्याता के रूप में आमन्त्रित किया गया था। उन्हें १९८१ में पद्मश्री, २००७ में पद्मभूषण और २०१३ में पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया। फ्रांस गणराज्य के संस्कृति और संचार मन्त्री ने उन्हें फ़रवरी २००२ में सम्मानित किया और २०१५ को फ्रांस राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर फ्रांसीसी सरकार द्वारा उन्हें अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान लीज़ियों द ऑनर प्रदान किया गया।
२३ जुलाई २०१६ को उनका निधन हुआ।

wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto toto toto toto toto toto
You've just added this product to the cart: