Shubhneet Kaushik

Shubhneet Kaushik

शुभनीत कौशिक

शुभनीत कौशिक का जन्म 1992 में आज़मगढ़, उत्तर प्रदेश के कलीचाबाद गाँव में हुआ। उन्होंने बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी से इतिहास में स्नातक और स्नातकोत्तर किया। सेंटर फॉर हिस्टॉरिकल स्टडीज़, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से एम.फ़िल. व पी-एच.डी. की उपाधि प्राप्त की। आधुनिक भारत के सामाजिक इतिहास और हिन्दी लोकवृत्त के इतिहास में उनकी गहरी रुचि है। हिन्दी-अंग्रेज़ी की पत्रिकाओं में इतिहास और समकालीन मुद्दों पर नियमित लेखन।

उनकी प्रकाशित पुस्तकें हैं—‘इतिहास, भाषा और राष्ट्र’, ‘भाषा की राजनीति, ज्ञान की परम्परा’, ‘नेहरू का भारत : राज्य, संस्कृति और राष्ट्र-निर्माण’ (सम्पा.)।

सम्प्रति : असिस्टेंट प्रोफेसर, इतिहास विभाग, सतीश चन्द्र कॉलेज, बलिया।

ई-मेल : shubhneetkaushik@gmail.com

You've just added this product to the cart: