Sukhmay Bhattacharya

Sukhmay Bhattacharya

सुखमय भट्टाचार्य

जन्म : 6 जनवरी, 1909 को श्रीहट्टा ज़िले के कलिजुरी गाँव में।

मिडिल इंग्लिश परीक्षा के बाद टोल में व्याकरण पढ़ा। इसके बाद श्रीहट्ट, मयमन सिंह और कोलकाता के प्रख्यात अध्यापकों के पास साहित्य, पुराण, न्याय, तर्क, तंत्र, मीमांसा, सांख्य, वेदान्तशास्त्र आदि का अध्ययन किया। इसी दौरान शास्त्री, तीर्थ आदि की परीक्षाएँ उत्तीर्ण कीं। प्राइवेट से प्रवेशिका परीक्षा भी पास की। स्वत: अंग्रेज़ी का अभ्यास किया।

अध्ययन के दौरान ही लेखन का सिलसिला शुरू हुआ। कुछ मासिक पत्र-पत्रिकाओं में लेख लिखे। उत्तर बंगाल के एक राजघराने में कुछ महीनों तक अध्यापन भी किया। जब 26 साल की उम्र थी, तभी रवीन्द्रनाथ ने बुला लिया।

04 अगस्त, 1937 को विश्वभारती के विद्याभवन में शोधकर्ता अध्यापक के रूप में नियुक्त हुए। फरवरी, 1974 में सेवानिवृत्त हुए। उनके अध्यापन के विषय थे संस्कृत साहित्य, अलंकार और दर्शनशास्त्र।

रवीन्द्रनाथ के आशीर्वाद और आदेश पर पुस्तक लेखन में प्रवृत्त हुए। विभिन्न विषयों पर 13 पुस्तकें और 200 से अधिक लेखों की रचना की।

प्रमुख कृतियाँ : ‘महाभारतेर समाज’, ‘न्याय दर्शन’, ‘रामायणेर चरितावली’।

1975 में ‘रवीन्द्रनाथ इन संस्कृत’ पुस्तक के लिए ‘रवीन्द्र पुरस्कार’ प्रदान किया गया।

27 जनवरी, 1999 को शान्तिनिकेतन में निधन।

wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto toto toto toto toto toto
You've just added this product to the cart: