Vartika Nanda

Vartika Nanda

वर्तिका नन्दा

डॉ. वर्तिका नन्दा भारत की स्थापित जेल सुधारक, लेखिका और मीडिया शिक्षक हैं। वे अपराध पत्रकारिता को लेकर लीक से हटकर काम करती हैं। तिनका तिनका भारतीय जेलों पर वर्तिका की एक अनूठी श्रृंखला। इसके तहत वे देश की अलग-अलग जेलों को मीडिया से जोड़ कर नए प्रयोग कर रही हैं। जेलों का उनका काम दो बार लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में शामिल हुआ। 2018 में सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस एमबी लोकूर और जस्टिस दीपक गुप्ता की बेंच ने जेलों में महिलाओं और बच्चों की स्थिति की आकलन प्रक्रिया में शामिल किया। देश की तीन जेलों के लिए परिचय गान लिखे जिन्हें जेल के ही बंदियों ने गाया। भारतीय जेलों में संचार की जरुरतों पर हाल में एक विशेष कार्योन्मुखी शोध पूरा किया। जेल में रेडियो: देश की अनेक जेलों में रेडियो लाने में महत्वपूर्ण काम। 2019 में देश की सबसे पुरानी जेल इमारत आगरा की जिला जेल में रेडियो स्थापित किया। 2021 में हरियाणा की जेलों में रेडियो लाने का श्रेय उन्हीं को जाता है। उनके इन सभी प्रयासों से जेलों की जिंदगी में महत्वपूर्ण बदलाव आए हैं।

विशेष सम्मान : 2014 में भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी से स्‍त्री शक्ति पुरस्‍कार से सम्मानित। वर्तिका नन्दा को यह पुरस्कार मीडिया और साहित्य के जरिए महिला अपराधों के प्रति जागरूकता लाने के लिए दिया गया। भारत सरकार से 2007 में उनकी किताब – टेलीविजन और अपराध पत्रकारिता को भारतेंदु हरिश्चंद्र अवॉर्ड।

प्रमुख प्रकाशित पुस्तकें : (सभी किताबें मीडिया, महिला और अपराध के किसी पक्ष पर केंद्रित। जेल पर किताबें: तिनका तिनका मध्य प्रदेश ((तिनका तिनका फाउंडेशन: 2020 और 2018) तिनका तिनका डासना (तिनका तिनका फाउंडेशन : 2016) तिनका तिनका तिहाड़ (राजकमल : 2013, लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्डस में शामिल) काव्य संग्रह : रानियां सब जानती हैं (वाणी प्रकाशन : 2015 – फेमिना की इस साल की सबसे चर्चित किताबों में शामिल) थी। हूं ..रहूंगी.. (राजकमल: 2012, महिला अपराध पर केंद्रित पहला कविता संग्रह), मीडिया: • मीडिया, लॉज एंड एथिक्स : कनिष्क पब्लिशर्स : 2018 • मीडिया और बाजार : सामयिक प्रकाशक : 2018 • रेडियो जर्नलिज्म इन इंडिया : कनिष्क पब्लिशर्स : 2017 • खबर यहां भी : सामयिक प्रकाशन : 2014 • टेलीविजन और क्राइम रिपोर्टिंग : राजकमल प्रकाशन : 2010 – दिल्ली विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम का हिस्सा • टेलीविजन और अपराध पत्रकारिता : भारतीय जनसंचार संस्थान : 2005 वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज के पत्रकारिता विभाग की प्रमुख ईमेल : tinkatinkaorg@gmail.com।

9811201839

You've just added this product to the cart:

error: Content is protected !!