Cut To Dilli Aur Anya Kahaniyan

-30%

Cut To Dilli Aur Anya Kahaniyan

Cut To Dilli Aur Anya Kahaniyan

299.00 209.00

In stock

299.00 209.00

Author: Uma Shankar Choudhary

Availability: 5 in stock

Pages: 192

Year: 2026

Binding: Paperback

ISBN: 9789347265655

Language: Hindi

Publisher: Radhakrishna Prakashan

Description

कट टू दिल्ली और अन्य कहानियाँ

समकालीन पीढ़ी के चुनिन्दा लेखकों में से एक उमा शंकर चौधरी का ‘अयोध्या बाबू सनक गए हैं’ के बाद यह दूसरा कहानी-संग्रह है। उनकी कहानियाँ अपने समय की विसंगतियों का काला चिट्ठा हैं। ये कहानियाँ धुर गाँव से लेकर शहर तक का सफर करती हैं और इस सफर में अपने समय के उन अनछुए पहलुओं पर विचार करती हैं जिन पर हमारी निगाह बहुत आसानी से नहीं जा पाती है। भूमंडलीकरण के बाद के भारत की तसवीर कैसी बदली है और उसकी चमक में अँधेरा कहाँ-कहाँ फैला है, उमा शंकर अपनी कहानियों में इसे दिखाने की पूरी कोशिश करते हैं। इनके पात्र हाशिये पर पड़े हुए वे लोग हैं जिन्हें इस बाजारवादी संस्कृति में सिर्फ इसलिए भुला दिया गया है क्योंकि वे इस लोकतंत्र में एक वोट तो हैं लेकिन उपभोक्ता में तब्दील नहीं हो पाए हैं।

उमा शंकर चौधरी ने अपने लेखन में भाषा और शिल्प के साथ-साथ विषय के स्तर पर भी खूब प्रयोग किये हैं। यही कारण है कि ‘ललमुनियाँ मक्खी…’ कहानी में एक मक्खी कहानी की पात्र बनती है तो वहीं दूसरी ओर ‘कट टू दिल्ली…’ में प्रधानमंत्री का प्रवेश होता है और इस समाज का एक विद्रूप सच हमारे सामने आ जाता है। ‘कट टू दिल्ली…’, ‘मिसेज वाटसन की भुतहा कोठी’, ‘ललमुनियाँ मक्खी…’ जैसी कहानियाँ कहानी की दुनिया में विषय के स्तर पर किये गए प्रयोग के नायाब उदाहरण हैं।

उमा शंकर चौधरी का यह संग्रह अपनी पीढ़ी और अपने समय में एक विश्वसनीय उपस्थिति दर्ज करने वाला है।

Additional information

Authors

Binding

Paperback

ISBN

Language

Hindi

Pages

Publishing Year

2026

Pulisher

Reviews

There are no reviews yet.


Be the first to review “Cut To Dilli Aur Anya Kahaniyan”

You've just added this product to the cart: