Dhoop Ka Tukda

-25%

Dhoop Ka Tukda

Dhoop Ka Tukda

299.00 225.00

In stock

299.00 225.00

Author: Amrita Pritam

Availability: 5 in stock

Pages: 192

Year: 2023

Binding: Paperback

ISBN: 9788119835812

Language: Hindi

Publisher: Rajkamal Prakashan

Description

धूप का टुकड़ा

अमृता प्रीतम की कविताओं में रमना, हृदय में कसकती व्यथा का घाव लेकर, प्रेम और सौन्दर्य की धूपछाँह-वीथी में विचरने के समान है, जहाँ वियोग तथा अतृप्ति के तीखे नुकीले काँटे भावना के सुकुमार चरणों को क्षत-विक्षत करते रहते हैं। ऐसी गहरी, दर्द में डूबी, प्राणिक संवेदनाओं के गीत कम ही देखने को मिलते हैं। अमृता जी धरती के जीवन के गीत भी गाती हैं। वह युग-संघर्ष के प्रति प्रबुद्ध होने के कारण प्रगतिशील भाव-धारा से प्रेरित हैं, किन्तु प्रेम के प्रति एकाग्र समर्पण ही उनकी जीवन-साधना तथा आत्म-विकास का एकान्त पथ है।

अमृता जी की कविताओं के अनुवाद से हिन्दी काव्य भाव-धनी, स्वप्न-संस्कृत तथा शिल्प-समृद्ध बनेगा। इन कविताओं से यह सहज ही प्रमाणित हो जाता है कि अमृता जी का स्थान पंजाबी ही नहीं, समस्त भारतीय भाषाओं में भी प्रथम श्रेणी के योग्य है। इस संग्रह से हिन्दी के नए कवियों को विशेष प्रेरणा मिलेगी। जिस गहरी भाव-संवेदना, सामाजिक यथार्थ तथा युग मानव की व्यथा का सच्चा चित्रण अमृता जी ने अपनी नारी-हृदय की जादू-तूली से इन कविताओं में किया है, वह उनकी कृति को एक अत्यन्त उच्च तथा व्यापक स्तर पर उठा देती है।

—सुमित्रानन्दन पंत

Additional information

Authors

Binding

Paperback

ISBN

Language

Hindi

Publishing Year

2023

Pages

Pulisher

Reviews

There are no reviews yet.


Be the first to review “Dhoop Ka Tukda”

You've just added this product to the cart: