-20%
Ek Boond Sahasa Uchhali
₹240.00 ₹192.00



₹240.00 ₹192.00
₹240.00 ₹192.00
Author: Sachchidananda Hirananda Vatsyayan Ajneya
Pages: 228
Year: 2023
Binding: Paperback
ISBN: 9789355184993
Language: Hindi
Publisher: Bhartiya Jnanpith
एक बूँद सहसा उछली
एक बूँद सहसा उछली पुस्तक में अज्ञेय की यात्राओं का समुद्रपारीय संसार है। यह सारे यूरोप का एक भव्य और भीतरी यात्रावृत्त है लेकिन यह यात्रा भूगोल की जानकारी भर नहीं है बल्कि अज्ञेय के अनुसार यह यात्रावृत्त उन सभी स्थानों के प्रभाव और संवेदना का आकलन है जहाँ भी वे गये। पुस्तक के प्रति पाठक की भी ऐसी दृष्टि निर्मित हो जाती है कि वह देश में नहीं, काल में भी यात्रा करता है। लेखक, जो स्थान, क़िस्से, संस्मरण और यात्राओं के प्रभाव व अनुभव पाठक के सामने लाता है उसका सांस्कृतिक अर्थ और महत्त्व दोनों ही हैं। सागर में एक बूँद का सहसा उछलना और सूरज की रोशनी में रंग जाना, इस पुस्तक का यही परिदृश्य है और यह परिदृश्य विराटता का निर्माण करता है।
| Authors | |
|---|---|
| Binding | Paperback |
| ISBN | |
| Language | Hindi |
| Pages | |
| Publishing Year | 2023 |
| Pulisher |
सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’
जन्म :- 7 मार्च 1911 कुशीनगर, देवरिया, उत्तर प्रदेश।
निधन :- 04 अप्रैल 1987
पूरा नाम :- सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘‘अज्ञेय’’
अज्ञेय को प्रतिभासम्पन्न कवि, शैलीकार, कथा-साहित्य को एक महत्त्वपूर्ण मोड़ देने वाले कथाकार, ललित-निबन्धकार, सम्पादक और सफल अध्यापक के रूप में जाना जाता है। इनका जन्म 7 मार्च 1911 को उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के कुशीनगर नामक ऐतिहासिक स्थान में हुआ। बचपन लखनऊ, कश्मीर, बिहार और मद्रास में बीता।

Reviews
There are no reviews yet.