-15%
Nari Swasthya Aur Saundarya
₹500.00 ₹425.00
₹500.00 ₹425.00
₹500.00 ₹425.00
Author: Yatish Agrawal
Pages: 251
Year: 2015
Binding: Hardbound
ISBN: 9788126704743
Language: Hindi
Publisher: Rajkamal Prakashan
नारी स्वास्थ्य और सौंदर्य
नारी स्वास्थ्य और सौंदर्य जीवन में सुख और खुशियों के रंग भरने के लिए अपनी देह और मन के बारे में जानना हर स्त्री के लिए ज़रूरी है। इसी से वह अपने भीतर के रचना संसार, उसकी बनावट और व्यवहार को ठीक से समझ सकती है और सामान्य–असामान्य की पहचान कर सकती है। अत्यंत सरल और दिलचस्प शैली में रची गई यह पुस्तक नारी शरीर की दुनिया, मासिक धर्म और उससे जुड़े विकारों, जनन अंगों के रोगों, संतान की चाह पूरी करने के नूतन उपायों, अनचाहे गर्भ से बचे रहने के तरीकों, गर्भाश्य और स्तन के कैंसरों, विविध जाँच–परीक्षणों, रूप–सौंदर्य आदि पर प्रामाणिक व्यावहारिक जानकारी का खज़ाना है।
इन विषयों पर आपके हर सवाल का नारी स्वास्थ्य और सौंदर्य में समाधान प्रस्तुत है। स नारी, स्त्री, अंबा, वामा शब्द कैसे बने ? स किशोरावस्था, यौवन और जीवन के अलग–अलग चरणों में शरीर के भीतर क्या–क्या परिवर्तन आते हैं ? स मासिक धर्म के दिनों में अपनी देखभाल कैसे करें ? स गर्भाश्य की रसौली, बच्चेदानी के नीचे सरकने, एंडोमेट्रियोसिस, यू–टी–आई– जैसे रोगों का क्या इलाज है ? स स्तन में हुई गिलटी का क्या समाधान है ? स काम–क्रीड़ा में कष्ट होने पर निजात के क्या तरीके हैं ? स मासिक धर्म में दर्द, अधिक खून जाने पर क्या करें ? स योनिस्राव के क्या–क्या कारण हैं और उनका इलाज क्या है ? स गर्भ–निरोध के लिए कौन–सा साधन उत्तम है ? स संतान न होने के क्या कारण हैं और इनका क्या इलाज है ? स सुंदर–सलोना रूप पाने के क्या–क्या उपाय हैं ? स बालों और त्वचा की देखभाल कैसे करनी चाहिए ? और–और भी बहुत कुछ न सिर्फ स्त्रियों के लिए, बल्कि पुरुषों के लिए भी एक पठनीय पुस्तक।
Authors | |
---|---|
Binding | Hardbound |
ISBN | |
Pages | |
Publishing Year | 2015 |
Pulisher | |
Language | Hindi |
यतीश अग्रवाल
एम.बी.बी.एस., एम.डी., डी.एस.सी.
जन्म : 20 जून, 1959; बरेली (उ.प्र.)। आरंभिक शिक्षा दिल्ली एवं लखनऊ में। आयुर्विज्ञान की उच्चतर शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज, दिल्ली, बल्लभभाई पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट, दिल्ली, किंग्जवे कैंप टी.बी. अस्पताल, दिल्ली, और सफदरजंग अस्पताल से। दिल्ली विश्व-विद्यालय से डॉक्टर ऑफ मेडिसिन। 1998 में फाउंडेशन फॉर डिटेक्शन ऑफ अर्ली गैस्ट्रिक कार्सिनोमा, जापान, के तत्त्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय फैलोशिप और नेशनल कैंसर सेंटर हॉस्पिटल, टोक्यो, में उच्चतर प्रशिक्षण। विज्ञान परिषद्, इलाहाबाद से 1999 में विज्ञान वाचस्पति (डॉक्टर ऑफ साइंस) की उपाधि।
Reviews
There are no reviews yet.