-10%
Vipin Kumar Agarwal Rachanawali : Vols. 1-2
₹1,000.00 ₹900.00



₹1,000.00 ₹900.00
₹1,000.00 ₹900.00
Author: Vipin Kumar Agarwal
Pages: 1043
Year: 2001
Binding: Hardbound
ISBN: 9789389742282
Language: Hindi
Publisher: Lokbharti Prakashan
विपिनकुमार अग्रवाल रचनावली
प्रस्तुत रचनावली में डॉ. विपिनकुमार अग्रवाल के तीन निबन्ध-संग्रह, दो नाटक-संग्रह, एक नाटक और एक उपन्यास संकलित हैं।
संवाद का आधार तर्क है। तर्क सन्तुलन से हटकर बराबर गतिशील रहता है। एक निष्कर्ष पर पहुँचकर तुरन्त उसे चुनौती देता है। हर देखे गए पहलू और हर मिले परिवेश को पूरी तस्वीर का अंग मानता है। अत: खोज कार्य को कभी समाप्त नहीं करता है। चिन्तन के इस प्रवाह को ये लेख प्रत्यक्ष करते हैं। विपिन के बोलती-बात करती इन रचनाओं की विशेषता है कि इनका स्वर कहीं ऊँचा नहीं उठता, तेज़ नहीं पड़ता। तीखापन आता है तो उनके अचूक व्यंग्य में। सुई की जगह वे तलवार का प्रयोग नहीं करते थे। बल्कि तलवार की जगह भी वे सुई से ही काम लेना चाहते थे। इसके लिए जो सहज आत्मविश्वास चाहिए, वह उनके समूचे व्यक्तित्व में था और बिना किसी प्रदर्शन के। प्रस्तुत रचनाओं में इस व्यक्तित्व की प्रेरक और प्रीतिकर झलक आपको जगह-जगह मिलेगी।
सहज-बुद्धि से रोज़-रोज़ की ज़िन्दगी हम तमाम औद्योगिकीकरण की कठिनाइयों के बीच जी रहे हैं, और चारों ओर फैली असंगतियों को ढो रहे हैं। नाटकीय भाषा और हरकत के समन्वय के द्वारा यह बात सामने लाई गई है। नाटकों में शब्द और हरकत पर विशेष बल दिया गया है। वहाँ बेतुकी भाषा और बेतुकी हरकतें पूरे नाटक को नया अर्थ देती हैं। दैनिक जीवन से जुड़ी साधारण बात भी विशेष स्थिति में रखकर वे विशेष मायने की गूँज पैदा कर देते हैं, नया अर्थ जोड़ देते हैं। इस प्रकार उनमें स्पष्ट दृष्टि और नाटकीय क्षण के प्रति सजगता पूर्ण रूप से है।
उपन्यास ‘बीती आप बीती आप’ एक नए प्रकार का उपन्यास है। इसमें भाषा के द्वारा हम अपने अतीत, आज और कल को टटोल सकते हैं और पास-पास आने दे सकते हैं। नए ढंग से देखने और परखने का अवसर दे सकते हैं। हम कह सकते हैं कि विपिन की सम्पूर्ण रचनाओं का एक ही मापदंड है कि वे कुछ अधिक कहती हैं, कुछ नया जोड़ती हैं। चाहे वे जीवन से अधिक कहें या साहित्य से अधिक कहें या अब तक का जो दर्शन है, उससे अधिक कहें।
| Authors | |
|---|---|
| Binding | Hardbound |
| ISBN | |
| Language | Hindi |
| Pages | |
| Publishing Year | 2001 |
| Pulisher |
विपिन कुमार अग्रवाल
1952 से प्रयाग विश्वविद्यालय में भौतिक विज्ञान का अध्यापन एवं शोध कार्य।
नाटक-संग्रह : तीन अपाहिज।
कविता-संग्रह : नंगे पैर।
निबंध-संग्रह : आधुनिकता के पहलू।
नाटक: लोटन।
वीरेन्द्र प्रकाश
हार्वर्ड विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज, अमेरिका से मास्टर्स उपाधि प्राप्त भारतीय प्रशासनिक सेवा में देश-विदेश में उच्च पदों के अनुभव से सम्पन्न वीरेन्द्र प्रकाश हिन्दुओं की हजार वर्ष से अधिक तक चली अवनति के कारणों के जिज्ञासु व विचारक ह®।

Reviews
There are no reviews yet.