Description
यौवन विज्ञान पर नया प्रकाश
नए संस्करण का प्रकाशकीय वक्तव्य
प्रस्तुत ग्रंथ का नया संस्करण आप विद्वद्जनों तथा पाठक गणों के समक्ष प्रस्तुत करते हुए हमें महान हर्ष हो रहा है कि, हम जनता की आवश्यकता पूर्ति करने में सक्षम हो सके हैं।
प्रस्तुत ग्रंथ लेखक ने बहुत ही सरल सुबोध भाषा में लिखकर तथा महत्त्वपूर्ण चित्रों द्वारा उसे सामान्य व्यक्ति भी समझ सके इतना सहज सही ढंग से साकार किया है। इस ग्रंथ का पठन करने के पश्चात् ही, अपना शारीरिक जीवन कितना मूल्यवान है और उसकी हिफाजत करना कितना और क्यों जरूरी है इसका ज्ञान प्राप्त होता है।
विज्ञान इतना प्रगतिशील होने के बावजूद भी ऐसे ग्रंथों की आज भी कमी महसूस होती है। आज का मानवी जीवन इतना व्यस्त है कि, समाज के पिछड़े वर्ग को सही मार्गदर्शन करने में वह असमर्थ है ऐसे हालात में यह ग्रंथ ही उनका उत्कृष्ट मार्गदर्शक के रूप में साबित हुआ है।
आशा है आप सभी जन इस ग्रंथ का पूर्ववत् समादर करके हमें प्रोत्साहित करेंगे। आयुर्वेद उत्कर्ष की परम्परा को आज भी कायम रखकर इससे अधिकाधिक जनता को लाभ मिल सके यही हमारा मूलोद्येश्य रहा है।
Reviews
There are no reviews yet.