- Description
- Additional information
- Reviews (0)
Description
संकेत
संकेत साहित्य अकादेमी द्वारा पुरस्कृत मलयाळम् उपन्यास अडयाळंगळ का हिंदी अनुवाद है। इसके लेखक सेतु माधवन ऐसे लेखक हैं जिन्होंने अपने उपन्यास और कहानियों के माध्यम से एक नई और अनोखी दुनिया की सृष्टि की है। उनका प्रत्येक उपन्यास एक प्रयोग रहा है, इसलिए उनकी रचनाएँ पाठकों के मन में रुचि और जिज्ञासा उत्पन्न करने में सक्षम रही हैं। दिन-ब-दिन विकराल होते शहरीकरण एवं बाज़ारीकरण की चपेट में आ रहे मनुष्यों की परेशानियों एवं पीड़ाओं को लेखक पहचानते हैं। इसीलिए उनकी रचनाओं में प्रेमविहीन अवस्थाओं के कारण उपजी घुटन को महसूस किया जा सकता है। लेखक के अनुसार इन पीड़ाओं का कोई सरल समाधान नहीं होता है और सबको इनसे गुज़रना ही होता है। सेतु माधवन ने अपने इस उपन्यास में हमारे वर्तमान जीवन में ‘साइबर युग’ के हस्तक्षेप को बड़ी बारीकी से चित्रित किया है। भौतिक दुनिया के विभिन्न संघर्षों के बीच व्यक्ति के मन में किन-किन अनुभवों का संचार होता है उसे इस उपन्यास में गहराई से महसूस किया जा सकता है।
Additional information
| Authors | |
|---|---|
| ISBN | |
| Binding | Paperback |
| Language | Hindi |
| Pages | |
| Publishing Year | 2017 |
| Pulisher |











Reviews
There are no reviews yet.