

Zenda Avesta

Zenda Avesta
₹1,000.00 ₹999.00
₹1,000.00 ₹999.00
Author: Dr. Ardeshir Framaji Khabardar
Pages: 464
Year: 2014
Binding: Hardbound
ISBN: 0
Language: Hindi
Publisher: Bhuvan Vani Trust
- Description
- Additional information
- Reviews (0)
Description
जेन्द अवेस्ता
अवेस्ता – एक परिचय
अवेस्ता पारसियों का पवित्र धर्म-ग्रन्थ है, जिसमें पारसी धर्म के प्रवर्तक महर्षि ज़रथुशत्र की अमर-दिव्य वाणी समाहित है। महर्षि ज़रथुशत्र पवित्र द्रोण पर्वत पर ध्यानमग्न रह करते थे। एक दिन उनकी साधना फलीभूत हुई और उन्हें ईश्वर के साक्षात् दर्शन प्राप्त हुए। उनके मुख से पवित्र (पञ्च) गाथा फूट पड़ी। उन्होंने ईश्वर को ‘होरमज़द’ की संज्ञा दी। गाथाओं में संत ज़रथुशत्र की पवित्र भावनाएँ भरी पड़ी हैं। उन्हें सत्य का जो दर्शन हुआ, उसे वे जन-जन तक पहुँचाने में लग गए। प्रस्तुत ग्रन्थ महर्षि ज़रथुशत्र की उन्हीं पवित्र पाँच गाथाओं का देवनागरी लिप्यन्तरण सहित हिन्दी अनुवाद है। ग्रन्थ की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं –
विशेषताएँ –
(1) मूल गाथिक भाषा का देवनागरी लिप्यन्तरण, वैदिक समरूप, अन्वय सहित शब्दार्थ तथा अनुवाद।
(2) वैदिक समरूप के सस्वर पाठ का वैज्ञानिक रूप से शुद्ध उच्चारण का प्रथम सफल प्रयास।
(3) ग्रन्थ के अन्त में परिशिष्ट खण्ड के अंतर्गत प्रस्तुत ‘शब्दानुक्रमणिका’ – पाँच-गाथाओं एवं गाथा-मन्त्रों में आये सभी शब्दों पर (वर्णमाला के क्रमानुसार) सटिप्पण प्रकाश प्रस्तुत करता है। साथ ही वैदिक समरूप में आये ऋग्वेद के समस्त शब्दों का मूल स्थान दर्शाता है। अर्थात् वह शब्द ऋग्वेद के किस सूक्त के किस मन्त्र में आता है- यह इंगित करता है।
(4) अनुष्ठानिक विधियों का सामग्री तथा वेशभूषा सहित, पवित्र प्रतीक चिन्हों एवं रोचक आलेखों का चित्रों सहित विवरण।
(5) कविवर अर्देशीर फ़्रामजी ख़बरदार कृत ज़रथुश्री धर्मदर्शन के परिप्रेक्ष्य में ज्योतिष-अन्वेषण के अन्तर्गत पंचाङ्ग पर उनके अनुसंधान का कुछ महत्वपूर्ण उदाहरणों सहित विवरण।
Additional information
| Authors | |
|---|---|
| Binding | Hardbound |
| ISBN | |
| Language | Hindi |
| Pages | |
| Publishing Year | 2014 |
| Pulisher |









Reviews
There are no reviews yet.