Dr. Yugal Jha

Dr. Yugal Jha

डॉ. (प्रो.) युगल झा वर्तमान में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं देने के साथ-साथ, समांतर रूप से शैक्षणिक, अकादमिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में भी निरंतर सक्रिय हैं। झारखंड के पाकुड़ में अवस्थित के. के. एम. कॉलेज में वे एसोसिएट प्रोफेसर होने के साथ ही राजनीति शास्त्र के विभागाध्यक्ष भी हैं। जनजाति बहुल झारखंड के विशेष संदर्भ में लेखक की जनजातीय समस्याओं एवं अन्य मामलों में गहरी पैठ है और शिक्षण के अपने मुख्य कार्य से इतर सामाजिक, विशेषकर जनजाति समाज एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में भी गहरी सक्रियता है। एक प्रोफेसर के रूप में वे विशेषज्ञ, गाइड एवं सुपरवाइजर हैं तथा छात्रों को पीएच.डी. कार्य में अभिभावकीय मार्गनिर्देशन करते हैं। दो दशक से अधिक समय से शैक्षणिक जगत से जुड़े रहकर लेखक एक विशेषज्ञ वक्ता के रूप में दिल्ली समेत देश के अनेक हिस्सों में निरंतर अपनी वक्तृता से शैक्षणिक अकादमिक समाज को लाभान्वित कर रहे हैं। अपनी लेखनी के माध्यम से, पत्र-पत्रिकाओं एवं पुस्तक रूप में भी वे अपने समकालीन समय-समाज के प्रति सतत जागरूक एवं सतर्क हैं।

You've just added this product to the cart: