Mohan Rakesh

Mohan Rakesh

मोहन राकेश

जन्म : 8 जनवरी, 1925 अमृतसर (पंजाब)।

निधन : 3 दिसंबर, 1972 को नई दिल्ली में।

शिक्षा : पंजाब विश्वविद्यालय से हिंदी और अंग्रेजी में एम.ए.।

हिंदी के बहुमुखी प्रतिभा-संपन्न नाट्यलेखक और उपन्यासकार। जीवकोपार्जन के लिए विभिन्न स्कूल कॉलेजों में हिंदी-अध्यापन। उल्लेखनीय हैं – एलफिंस्टन कॉलेज, बंबई; डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर (हिंदी विभागाध्यक्ष); शिमला बिशप काटेन स्कूल, शिमला तथा दिल्ली विश्वविद्यालय में सायंकालीन कक्षाएँ। कुछ वर्षों तक ‘सारिका’ के संपादक। नाट्यकार के नाते संगीत नाटक अकादमी से पुरस्कृत-सम्मानित। महत्त्वपूर्ण और बहुचर्चित हिंदी उपन्यास ‘अँधेरे बंद कमरे’ का अंग्रेजी और रूषी भाषा में अनुवाद।

कृतियाँ :

उपन्यास : अँधेरे बंद कमरे, अंतराल, न आनेवाला कल।

नाटक : अषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस, आधे-अधूरे, पैर तले की ज़मीन, रात बीतने तक तथा अन्य ध्वनि नाटक; शाकुंतल, मृच्छकटिक (अनूदित नाटक)।

एकांकी : अंडे के छिलके, अन्य एकांकी तथा बीज नाटक।

कहानी संग्रह : क्वार्टर, पहचान, वारिस, एक घटना, दस प्रतिनिधि कहानियाँ, मेरी प्रिय कहानियाँ, बिना हाड़-मांस के आदमी (बालोपयोगी कहानी-संग्रह)।

निबंध : बक़लम खुद, परिवेश।

यात्रावृत्त : आखिरी चट्टान तक।

अन्य : एकत्र (अप्रकाशित, असंकलित रचनाएँ); पुनश्च (अश्क दम्पति के साथ पत्र-व्यवहार); नाट्य-विमर्श (नाट्य-चिंतन); साहित्य और संस्कृति (चिंतन)। रात की बाँहों में (कहानी संकलन)।

विशेष : मोहन राकेश के सम्पूर्ण नाटक, मोहन राकेश की सम्पूर्ण कहानियाँ।

wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto toto toto toto toto toto
You've just added this product to the cart: