-15%
Bhartiya Bhashaon Mein Ramkatha : Odia Bhasha
₹395.00 ₹335.00



₹395.00 ₹335.00
₹395.00 ₹335.00
Author: Ajoy Kumar Patnaik
Pages: 136
Year: 2021
Binding: Hardbound
ISBN: 9789390678181
Language: Hindi
Publisher: Vani Prakashan
भारतीय भाषाओं में रामकथा : ओडिया भाषा
‘राम’ अथवा राम भावादर्श ओडिशा में किस समय, किसके ज़रिये, किस रूप में या किस तरह आया है-उसके बारे में निर्धारित रूप से कुछ कहा नहीं जा सकता। पर एक बात तय है कि राम जब भी आये सबसे पहले आम आदमी की जुबाँ पर चढ़कर आये। वे क्रमशः स्थापत्य में आये, फिर चित्रकला और अक्षर कर्म के ज़रिये अभिव्यक्त हुए। कालान्तर में नृत्य, नाटक व प्रदर्शनधर्मी कला में आये और अपनी लोकप्रियता के कारण क्रमशः देश-विदेश में छा गये। ‘राम’ एवं ‘रामकथा’ सत्य एवं शाश्वत है।
चूँकि यह जन-जीवन से जुड़ी हुई है, हिन्दुस्तान की अस्मिता के प्रतीक राम अब देश की सीमा पार कर विश्व भर में अपनाये जा रहे हैं। लेकिन अपने हीन स्वार्थ साधने के लिए राम के अस्तित्व को नकारने वालों को समझना चाहिए कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम शाश्वत थे, हैं और रहेंगे। ज़रूरत है, हम उनके वास्तविक एवं सात्विक रूप को पहचानें। उनके जीवन-चरित्र से लोक-कल्याणकारी जीवन-दृष्टि एवं मूल्यों को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें। क्योंकि किसी का भला करना ही असली धर्म है। आज जब विश्व भर में परपीड़न के लिए सन्त्रासवादी सक्रिय हैं, रामकथा और भी अधिक प्रासंगिक हो गयी है।
| Authors | |
|---|---|
| Binding | Hardbound |
| ISBN | |
| Language | Hindi |
| Pages | |
| Publishing Year | 2021 |
| Pulisher |
डॉ. अजय कुमार पटनायक
जन्म : सन् 1949।
शिक्षा : एम.ए., डी. फिल. (इलाहाबाद)।
सेवा : (1974 से 2007) ओडिशा के विभिन्न सरकारी कॉलेजों में अध्यापन।
सृजन : हिन्दी-ओड़िआ उपन्यास साहित्य (पुरस्कृत), स्वतन्त्रता-पूर्व के हिन्दी और ओडिआ उपन्यासों का तुलनात्मक अध्ययन (पुरस्कृत) मुरली साहु का दिन, उत्कल की श्रेष्ठ कहानियाँ (पुरस्कृत), ओड़िआ साहित्य : दिशा और परिवेश, अभिनय, पुण्यतोया, बन्द घर का किवाड़, सृष्टि, शोध और समीक्षा (पुरस्कृत), नीलांचल को रास्ता, आधी रात का सूरज, ओडिआ के नौ रेडियो नाटक, ओड़िआ की हास्य कहानियाँ, मनोज दास कृत कहानी-संग्रह, ओड़िआ साहित्य : विविध प्रसंग, अन्वेषा का आकाश, देवशिशु, प्रभंजन (18 पुस्तकें), 12 सम्पादित हिन्दी ग्रन्थ। • ओडिआ में 15 ग्रन्थ प्रकाशित।

Reviews
There are no reviews yet.