Brigitte Macron : Bandhnon Se Door
₹300.00 ₹200.00
- Description
- Additional information
- Reviews (0)
Description
ब्रिजित माक्रों : बंधनों से दूर
इस किताब के केंद्र में, एक अध्यापिका और उसके पंद्रह वर्षीय छात्र के बीच पनपते कोमल मनोभावों की कहानी है। साथ ही एक स्त्री के संघर्षों का लेखा-जोखा भी। कहें तो यह आज के फ्रांस के राष्ट्रपति एमानुएल माक्रों और कभी उनकी अध्यापिका रहीं ब्रिजित की प्रेमकथा है।
यह पुस्तक, वैचारिक और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के लिए प्रतिबद्ध फ़्रांस में झाँकने के लिए एक खिड़की है। सामाजिक-ऐतिहासिक-राजनैतिक रुझान में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए एक जुगलबंदी, जिसमें एक स्त्री की बुद्धिमानी और एक युवक की दृढ़ता को अपवाद तथा सामाजिक लांछन से भी शक्ति मिलती है। राजनीतिक घात-प्रतिघात के अतिरिक्त, चरित्र हनन के अनेक दर्ज मामलों के साथ, यहाँ एक पूरा कालखंड जीवंत हो उठता है।
व्यक्ति पूजा और पक्षपात से परे रहकर, पेरिसवासी पत्रकार मायेल ब्रं द्वारा तैयार यह किताब, साक्षात्कार, अतीतावलोकन और रिपोर्ताज़ की मिलीजुली खास शैली में लिखी गयी है।
————————————————-
कुछ ही महीनों में, ब्रिजित का अनेक रूपों में वर्णन होने लगता है। जैसे-कॉमेडियन तौंगी पासतूरो, रेडियो और टेलीविजन लक्ज़मबर्ग पर, ‘फलों से बनी पेस्ट्री की पूरी पकी हुई नाशपाती’ के रूप में उनका ब्यौरा देते हैं। इसी रेडियो कार्यक्रम पर ही अभिनेता लोरौं जेरा ‘दादी माँ एक अच्छी कॉफी बनाना जानती है’ कहकर उनकी उम्र को मज़ाक का पात्र बनाते हैं। अख़बार ‘लिबरेशन’ के छविचित्र वाले स्तंभ में पत्रकार ल्यूक ल वाइयौं के अनुसार वह ‘अच्छे-भले सुकुमार का कबाड़ा करने वाली बूढ़ी औरत’ रहीं। टॉक शो ‘साल्यू ले तेरीयाँ’ में लेखक और राजनैतिक टिप्पणीकार एरिक ब्रूने ने ब्रिजित को ‘यौन स्तर पर वृद्धाओं के प्रति आकर्षित युवा की पत्नी’ के खिताब से नवाज़ा। पत्रिका ‘शार्ली एब्दो’ के कवर पेज पर वह एक गर्भवती के रूप में नमूदार हुईं। और वह भी एक ऐसे राष्ट्रपति द्वारा गर्भवती जो कि चमत्कार करने वाला है।… ताइवानी साइट ‘टोमो न्यूज’ के एक एनीमेशन वीडियो में वॉकर के साथ वह एक युवा दुल्हन के रूप में दिखाई देती हैं। इस प्रकार, किसी भी तरह के उपहास ने ब्रिजित को नहीं बख़्शा।
– इसी पुस्तक से
Additional information
| Authors | |
|---|---|
| Binding | Paperback |
| ISBN | |
| Language | Hindi |
| Pages | |
| Publishing Year | 2023 |
| Pulisher |











Reviews
There are no reviews yet.