-1%
Pracheen Damar Tantra Rahasya
₹150.00 ₹149.00



₹150.00 ₹149.00
₹150.00 ₹149.00
Author: C.M. Srivastava
Pages: 172
Year: 2018
Binding: Paperback
ISBN: 9788131007778
Language: Hindi
Publisher: Manoj Publications
प्राचीन डामर तंत्र रहस्य
कामनापूर्ति के साथ वशीकरण आदि सिद्धियों तथा रोग निवारण के सरल प्रयोग
‘डामर तंत्र’ के रचनाकार भूतभावन भगवान शिव हैं। जन-सामान्य के लाभार्थ भगवती पार्वती के आग्रह पर भगवान शिव ने डामर तंत्र का कथन किया। अपने आपकें यह तंत्र का संपूर्ण शास्त्र है। इसमें साधना-सिद्धियों के साथ ही साथ रोग निवारण के अनेक उपायों का भी वर्णन किया गया है। वशीकरण, विद्वेषण, उच्चाटन एवं स्तंभन जैसे विषय पुस्तक का विशेष आकर्षण हैं।
तंत्र विधान का शास्त्रीय परिचय और विधियों का सर्वांगीण ज्ञान साधना को सफल बनाकर सिद्धि तक पहुंचाता है। श्रद्धा और विश्वास के संबल पर लक्ष्य की ओर बढ़ने वाला तंत्र-साधक अति शीघ्र सफलता प्राप्त कर लेता है।
डामर तंत्र भगवान शिव की एक ऐसी देन है जिसके द्वारा बताए गए मार्ग का आलंबन लेकर तंत्र-साधक बड़ी से बड़ी कामनाओं को सहज रूप में साध सकता है तथा स्वयं और अन्य जनों के कष्टों का निवारण कर, इच्छित फल की प्राप्ति एवं कल्याण के मार्ग को प्रशस्त कर लेता है। इसका प्रयोग जनहित में करने का आदेश शास्त्र करते हैं। अतः दूसरों को हानि पहुंचाने के लिए इसका प्रयोग कदापि न करें। ऐसा करने से आत्मक्षति होती है। संभव है, अर्थ की प्राप्ति हो तथा कुछ लोगों द्वारा सम्मान भी प्राप्त हो लेकिन आध्यात्मिक रूप से महान हानि होती है। हां, मारण आदि का प्रयोग साधक मनोविकारों का क्षय करने के लिए कर सकते हैं।
यह ग्रंथ आपका जीवन प्रशस्त करे, आपको जीवन में श्रेय की प्राप्ति हो-यही हमारी कामना है।
– प्रकाशक
| Authors | |
|---|---|
| Binding | Paperback |
| ISBN | |
| Language | Hindi |
| Pages | |
| Publishing Year | 2018 |
| Pulisher |

Reviews
There are no reviews yet.