- Description
- Additional information
- Reviews (0)
Description
बाली के गलियारों में
अपनी बात
हमारी पृथ्वी की भौगोलिक संरचना काफी विचित्र है। इसके 71 फीसदी हिस्से पर पानी होने के कारण, इसे ‘नील ग्रह’ के नाम से भी जाना जाता है। इस खूबसूरत से नील ग्रह पर पांच महासागर और सात महाद्वीप है। सातों महाद्वीपों में सबसे बड़े महाद्वीप की अगर बात की जाये, इसमें एशिया का नाम पहले स्थान पर आता है। पृथ्वी के इस विशाल महाद्वीप पर अड़तालीस के आसपास देश है, जिनमें भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, रूस, चीन, इंडोनेशिया, मलेशिया, सिंगापुर, वियतनाम इत्यादि। खूबसूरत देशों की तुलना में हमारा भारत किसी से कम नहीं है। यहां ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों से लेकर, मखमली घास वाले मैदान और कच्छ के रण से लेकर, थार जैसे विशाल रेगिस्तान देखने को मिलते हैं। कश्मीर में जन्नत जैसा नजारा तो कन्याकुमारी में तीन समुद्रों का अनोखा संगम देखा जा सकता है। भारतवर्ष में एक साल में छह ऋतुओं का आगमन होता है-बसंत, ग्रीष्म, वर्षा, शरद, हेमंत और शिशिर। समस्त संसार में शायद ही ऐसा कोई देश होगा, जहां एक साथ इतनी ऋतुएं देखने को मिलती हो। खैर, पर्यटन की दृष्टि से हमारे भारत की अलग ही पहचान है।
भारत एक विशाल देश है। इस विशाल देश में मैंने बहुत सारे पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी किया, मगर कई दिनों से मन में एक इच्छा थी-विदेश यात्रा की जाये। विदेश यात्रा से पहले मुझे ऐसी जगह का चयन करना था, जहां प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ वीजा वगैरह की प्रक्रिया आसान हो। काफी सोच-विचार करने के बाद मैंने इंडोनेशिया देश के बाली द्वीप पर घूमने का मन बनाया। इसके बारे में थोड़ी बहुत जानकारी मैंने इंटरनेट के माध्यम से खोजी। इंडोनेशिया के बारे में एक विशेष बात-यह दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप समूह वाला देश है। इस विचित्र देश में अठारह हजार के आसपास छोटे-बड़े द्वीप हैं। इंडोनेशिया के सबसे खूबसूरत द्वीपों में बाली का नाम बाली के शिखर में आता है। हिंद महासागर की गोद में स्थित बाली द्वीप की आकृति मछली जैसी और इसका क्षेत्रफल-5780 वर्ग किलोमीटर के आसपास है। इसमें कोई दोराय नहीं कि इंडोनेशिया का यह खूबसूरत द्वीप, दुनियाभर के सैलानियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बिन्दु है।
Additional information
| Authors | |
|---|---|
| Binding | Paperback |
| ISBN | |
| Language | Hindi |
| Pages | |
| Publishing Year | 2025 |
| Pulisher |











Reviews
There are no reviews yet.