-25%
Buddh Ka Kamandal Laddakh
₹1,200.00 ₹900.00



₹1,200.00 ₹900.00
₹1,200.00 ₹900.00
Author: Krishna Sobti
Pages: 176
Year: 2012
Binding: Hardbound
ISBN: 9788126723539
Language: Hindi
Publisher: Rajkamal Prakashan
बुद्ध का कमण्डल लद्दाख
हिमालय हमारे देश के भूगोल और इतिहास का महानायक है। हिमालय देश की चारों दिशाओं में फैले भारतीय जनमानस का सांस्कृतिक और आध्यात्मिक स्रोत है। शिखरों पर स्थित हमारे तीर्थो का पवित्र प्रतीक है। भारतीय मन को उदेलित करती कलात्मक अभिव्यक्तियाँ इसी महान उद्गम से निकली नदियों के साथ-साथ प्रवाहित होती रही हैं। भारत-भूमि से उदित हो विश्व-भर के नागरिकों को शांति का परम सन्देश देती रही हैं। हिमालय की ऊँचाइयों में स्थित लद्दाख दूसरे पर्वतीय स्थानों से एकदम अलग हैं। ऊपर निर्मल नीला आकाश, श्वेत फेनिल बादलों से सजा और नीचे पीले, रेतीले, मटमैले में स्लेटी ऊँचे बर्फीले शिखरों को लुभाती ग्रे, काली, ताम्बई और दालचीनी रंग की चट्टानें। कुदरत के कठोर वैभव का अनूठा लैंडस्केप। लद्दाख की जीती-जागती छवियों से सजी इस किताब में कृष्णा सोबती ने वहां बिताए अपने कुछ दिनों की यादे ताजा की हैं और उन अनुभूतियों को फिर से अंकित किया हैं जिन्हें विश्व के इसी भू-भाग से अनुभव और अर्जित किया जा सकता है।
लद्दाख को कई नामों से जाना जाता है जिनमे एक नाम ‘बुद्ध का कमंडल’ भी है। बुद्ध के कमण्डल, लद्दाख में उदय होती उषाओं, घिरती साँझों और इनके बीच फैले स्तब्धकारी सौन्दर्य के पथरीले विस्तार में टहलती, प्रसिद्ध चित्रकार सिद्दार्थ के कैमरे से लिये गए चित्रों से सजी यह किताब हमें उस जगह ले जाती है जिसका इस धरती पर स्थित होना ही हमें चकित करता है।
| Authors | |
|---|---|
| Binding | Hardbound |
| ISBN | |
| Language | Hindi |
| Pages | |
| Publishing Year | 2012 |
| Pulisher |
कृष्णा सोबती
भारतीय साहित्य के परिदृश्य पर हिन्दी की विश्वसनीय उपस्थिति के साथ कृष्णा सोबती अपनी संयमित अभिव्यक्ति और सुथरी रचनात्मकता के लिए जानी जाती हैं। कम लिखने को वे अपना परिचय मानती थीं, जिसे स्पष्ट इस तरह किया जा सकता है कि उनका ‘कम लिखना’ दरअसल ‘विशिष्ट’ लिखना था।
किसी युग में किसी भी भाषा में एक-दो लेखक ही ऐसे होते हैं जिनकी रचनाएँ साहित्य और समाज में घटना की तरह प्रकट होती हैं और अपनी भावात्मक ऊर्जा और कलात्मक उत्तेजना के लिए एक प्रबुद्ध पाठक वर्ग को लगातार आश्वस्त करती हैं।

Reviews
There are no reviews yet.