

Gopaney Tantra Sadhana Evam Tone Totake Gande Aur Taveez

Gopaney Tantra Sadhana Evam Tone Totake Gande Aur Taveez
₹480.00 ₹380.00
₹480.00 ₹380.00
Author: Prem Kumar Sharma
Pages: 679
Year: 2025
Binding: Hardbound
ISBN: 0
Language: Hindi
Publisher: D.P.B. Publications
- Description
- Additional information
- Reviews (0)
Description
गोपनीय तंत्र साधना एवं टोने टोटके गण्डे और तावीज़
प्रकाशकीय
दुर्लभ और अति गोपनीय पुस्तकों की श्रृंखला में हमने इससे पूर्व ज्योतिष एवं आयुर्वेद जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण ग्रन्थ प्रकाशित किये हैं। इसी श्रृंखला में तंत्र, मंत्र, गण्डे, ताबीज आदि प्राचीन पराविद्याओं से सम्बन्धित जाने-माने विश्व प्रसिद्ध तांत्रिक श्री प्रेम कुमार शर्मा की यह पुस्तक ‘गोपनीय तंत्र-साधना एवं टोने-टोटके, गण्डे और ताबीज’ प्रस्तुत है। तांत्रिक विषयों के क्षेत्र में श्री प्रेम कुमार शर्मा की अपनी विशिष्ट उपलब्धि है। उन्होंने अपने द्वारा रचित पुस्तकों में तंत्र के सभी गोपनीय एवं दुर्गम समझे जाने वाले रहस्यों को अनावरित किया है। इस पुस्तक में श्री शर्मा जी ने तंत्र और मंत्र के सभी प्रकार के विषयों को शाखा-प्रशाखा सहित सरल एवं विशिष्ट स्वरूप में बताया है।
प्रस्तुत पुस्तक में तंत्र की साधनाओं एवं सिद्धि के गोपनीय तत्व, दीक्षा के तत्व, तंत्र की गोपनीय सिद्धियाँ, हजारों, दुर्लभ मंत्र, सैकड़ों अति गोपनीय गण्डे, ताबीज, मुद्रायें, चिन्ह एवं उनको सिद्ध करके प्रयुक्त करने की विधि तांत्रिक जीव-जन्तु एवं वनस्पति के अंगों की चमत्कारी शक्तियों, बांदा के तांत्रिक उपयोग, पूजा-पाठ, दीप-दान आदि के तांत्रिक महत्व और शक्ति आदि का विस्तृत विश्लेषण किया है। इसके साथ ही इसमें रत्नों को सिद्ध करके उपयोग करने के तरीके भी बताये गये हैं।
यह पुस्तक तंत्र, मंत्र, तांत्रिक वनस्पति, तांत्रिक जाप, यंत्र, गण्डे-ताबीज, दीक्षा, सिद्धि आदि विषयों को सम्पूर्ण रूप से अपने अन्दर समाहित किये हुए है। साथ ही इसमें श्री प्रेम कुमार शर्मा द्वारा बतायीं गयी सिद्धि की तमाम वे गापनीय प्रक्रियायें हैं, जो गोपनीयता के आवरण के कारण न कोई तांत्रिक बताता है, न ही पुस्तकों में कहीं इनका उल्लेख किया जाता है; फलतः अधूरे ज्ञान और अधूरी प्रक्रिया के कारण सम्पूर्ण पुस्तक ही निरर्थक हो जाती है।
यदि आप तंत्र के किसी भी क्षेत्र की, किसी भी विषय की साधना करना चाहते हैं या सिद्धि के लिये प्रयत्न करना चाहते हैं, तो यह पुस्तक आपके लिये सर्वाधिक उपयोगी सिद्ध होगी।
| अनुक्रमणिका | |||||
| 1 | प्रथम अध्याय : सिद्धान्त एवं सूत्र | 15-61 | |||
| 2 | द्वितीय अध्याय : सिद्धि एवं साधनायें | 62-114 | |||
| 3 | तृतीय अध्याय : टोने-टोटके के चमत्कार | 115-156 | |||
| 4 | चतुर्थ अध्याय : ग्रहों एवं ऋणों की शान्ति के टोटके | 157-182 | |||
| 5 | पंचम अध्याय : सिद्ध करने वाले चमत्कारिक तांत्रिक टोटके | 183-218 | |||
| 6 | षष्ठम् अध्धाय : दिव्य वनस्पति जीव एवं पदार्थ के ठोठके | 219-239 | |||
| 7 | सप्तम अध्याय : मंत्र सिद्धियां | 240-380 | |||
| 8 | अष्ठम अध्याय : यंत्र और गण्डे-ताबीज | 381-445 | |||
| 9 | नवम् अध्याय : तंत्र एवं मंत्र द्वारा सेगोपचार | 477-579 | |||
| 10 | दशम् अध्याय : रत्न और उनकी दिव्यशक्तियां | 580-609 | |||
| 11 | एकादश अध्याय : विशेष महत्वपूर्ण तांत्रिक निदेश एवं देतवा-पाठ | 610-655 | |||
Additional information
| Authors | |
|---|---|
| Binding | Hardbound |
| ISBN | |
| Language | Hindi |
| Pages | |
| Publishing Year | 2025 |
| Pulisher |









Reviews
There are no reviews yet.