-12%
Author Biography
सॉवरमल सांगानेरिया
पूर्वोत्तर भारत के एक राज्य, असम में रहने वाले लेखक डॉ. सॉवरमल सांगानेरिया एक अथक यायावर हैं। पूर्वोत्तर में, ब्रहमपुत्र के किनारे पैदा होने के नाते इनके लेखन में भी ब्रहमपुत्र-सी रवानगी भरी हुई है। ब्रहमपुत्र-सी ही प्रवाहपूर्ण और गतिमान यायावरी ने उनसे पूर्वोत्तर-यात्रा पर छह पुस्तकों का प्रणयन करवा लिया। ‘ब्रह्मपुत्र के किनारे-किनारे’ (भारतीय ज्ञानपीठ) तथा ‘अरुणोदय की धरती पर’ (अरुणाचल की यात्रा) लेखक की अन्य महत्वपूर्ण यात्रा पुस्तकें हैं। ‘लोहित के मानसपुत्र : शंकरदेव’ उनकी एक अन्य महत्वपूर्ण पुस्तक (2010 में प्रकाशित) है। सन् 2012 में जे.जे.टी. विश्वविद्यालय द्वारा मानद डी.लिट् की उपाधि प्राप्त डॉ. सांगानेरिया हिंदी के अलावा असमिया, बॉग्ला और अंग्रेजी भाषाओं के भी जानकार हैं।











Reviews
There are no reviews yet.