Author Biography
राजेश कुमार व्यास
राजेश कुमार व्यास बहुआयामी व्यक्तित्व के रचनाकार हैं। वे एक साथ संस्कृतिकर्मी, चिंतक, कवि एवं कला आलोचक-ये सभी हैं। श्री व्यास की न्यास सहित अन्य प्रकाशनों से कुल 19 कृतियाँ प्रकाशित हैं। ये कृतियाँ साहित्य की कला, यात्रा, कविता सहित कुछ अन्य विधाओं में हैं। विभिन्न राष्ट्रीय पत्न-पत्रिकाओं में नियमित रूप से लेखन; कॉलम लेखन भी। मीडिया, कला-संस्कृति एवं यात्राओं पर देशभर में समय-समय पर उनके व्याख्यान भी होते हैं। ललित कला अकादेमी की पत्रिका ‘समकालीन कला’ के एक अंक का अतिथि संपादन भी। दूरदर्शन द्वारा उनके यात्रा वृत्तांत पर आधारित धारावाहिक ‘डेजर्ट कॉलिंग’ का निर्माण एवं प्रसारण। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के प्रतिष्ठित ‘राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार’ तथा ‘राजस्थान साहित्य अकादमी पुरस्कार’ समेत अन्य पुरस्कारों-सम्मानों से सम्मानित।











Reviews
There are no reviews yet.