Meri New York Diary

-29%

Meri New York Diary

Meri New York Diary

350.00 250.00

In stock

350.00 250.00

Author: Dr. Shantwana Dubey Tiwari

Availability: 5 in stock

Pages: 174

Year: 2026

Binding: Paperback

ISBN: 9789347043987

Language: Hindi

Publisher: Lokbharti Prakashan

Description

मेरी न्यूयॉर्क डायरी

‘मेरी न्यूयॉर्क डायरी’ एक यात्रा का अनुभव है। शान्त्वना दूबे तिवारी ने अपने एक माह के अमरीका-प्रवास के दौरान अपनी आँखों से जो कुछ, जितना कुछ देखा और अपने मन-मस्त‌िष्क से जो कुछ, जैसा कुछ अनुभव किया उन्हें ही इस पुस्तक में शब्दों में प्रस्तुत किया है।

इस बात से शायद ही किसी को असहमति होगी कि अमेरिका पश्चिमी सभ्यता-संस्कृति का एक प्रमुख देश है—आधुनिक और भौतिक समृद्धि का प्रमाण और न्यूयॉर्क अमेरिका का एक प्रतिनिधि शहर जो उसकी तमाम विशेषताओं को समेटे हुए है। इसलिए शान्त्वना जब इस पुस्तक में अपनी न्यूयॉर्क-यात्रा को दर्ज करती हैं तब वे उसके जरिये पाठक को अपनी यात्रा का सहभागी तो बनाती ही हैं, प्रकारान्तर से अमेरिकी सभ्यता-संस्कृति और उपलब्धि की झलक भी दिखला देती हैं।

इस पुस्तक में न्यूयॉर्क का रंग-बिरंगा चित्र मिलता है, जिसमें विशालकाय स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर मनोरम शान्ति से परिपूर्ण सेंट्रल पार्क और न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी से लेकर कोलम्बिया यूनिवर्सिटी तक शामिल हैं।

वास्तव में यह पुस्तक गागर में सागर की तरह पाठक को थोड़े में काफी कुछ बता-दिखा देती है।

Additional information

Authors

Binding

Paperback

ISBN

Language

Hindi

Pages

Publishing Year

2026

Pulisher

Reviews

There are no reviews yet.


Be the first to review “Meri New York Diary”

You've just added this product to the cart: